सुजानगढ़: सुजानगढ़ में मोटिवेटिंग मंडे पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
बाल भारती विद्यापीठ सी.से. स्कूल सुजानगढ़ में राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चूरू के निर्देश पर आयोजन हुआ। पीएलवी विजय पाल श्योराण ने बच्चों को बाल विवाह के दुष्परिणाम और निषेध कानून की जानकारी दी। उन्होंने 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन की जानकारी दी है।