मेदिनीनगर (डालटनगंज): एसपी रिष्मा रमेशन ने पुलिस स्टेडियम गेट पर पुलिस एवं पलामू फुटबॉल आयोजन समिति के कार्यालय का उद्घाटन किया
वीर शहीदों की स्मृति में अंतर राज्यीय फुटबॉल टूर्नामेंट 16 से 23 फरवरी तक पलामू पुलिस एवं फुटबॉल आयोजन समिति समिति के तत्वावधान में किया जाना है। टूर्नामेंट के सफल आयोजन करने हेतु पुलिस स्टेडियम गेट पर आयोजन समिति के अस्थाई कार्यालय का उद्घाटन आयोजन समिति की अध्यक्ष एसपी पलामू श्रीमती रिषमा रमेशन ने रविवार शाम चार बजे किया।