पलामू जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों मे सोमवार को धूमधाम से विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा अर्चना की गई।सोमवार की सुबह से विभिन्न सरकारी गैर सरकारी शैक्षणिक संस्थानों मे माता की प्रतिमा स्थापित कर पूजा की तैयारी करते हुए वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना की गई।और साढ़े ग्यारह बजे से प्रसाद का वितरण किया गया।