मुगलसराय: दुलहीपुर चौकी प्रभारी पर हमला, प्रिंस सोनकर समेत 8 नामजद, हत्या के प्रयास सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
दुलहीपुर चौकी प्रभारी पर हमले के मामले में प्रिंस सोनकर समेत 8 नामजद और 3-4 अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस टीम पर हमला, वर्दी फाड़ने और सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप है। रविवार सुबह 08 बजे को इंस्पेक्टर विजय प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।