बेतिया: बेतिया में ऑपरेशन मुस्कान के तहत मोबाइल और बाइक धारकों को सौंपा गया
आज 15 फरवरी 2 बजे ऑपरेशन मुस्कान के तहत 35 मोबाइल उनके धारकों को सौंपा गया, इसके साथ ही 10 बाइक को भी उनके धारकों को सौंपा गया, बेतिया SP डॉ. शौर्य सुमन ने बताया कि ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है, इसके साथ ही बहुत जल्द बेतिया पुलिस की एक वेबसाइट लांच की जाएगी, जिसके नागरिक सेवा में Lost and Found का कॉलम रहेगा।