दादरी: ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक थर्ड थाना पुलिस ने फर्जी आरक्षी को किया गिरफ्तार, वाराणसी में था तैनात
ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक थर्ड थाना पुलिस ने फर्जी आरक्षी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी की पहचान अरविंद के रूप में हुई है। 3 जनवरी शुक्रवार को पुलिस प्रवक्ता ने प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि आरोपी ने फर्जी परीक्षा देकर नौकरी हासिल की थी। वर्तमान में वाराणसी में पीएसी में आरक्षी के पद पर तैनात था।