दादरी: चोटपुर कॉलोनी में सूने पड़े घर से चोरों ने नगदी व जेवर चुरा कर मौके से फरार हुए, पुलिस जांच में जुटी
नोएडा में स्थित चोटपुर कॉलोनी में शुक्रवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक सूने पड़े घर से नगदी व जेवर चुरा कर चोर मौके से आसानी से फरार हो गए। वहीं पीड़िता ने अब घटना की लिखित शिकायत स्थानीय थाने पर दर्ज कराई है। पीड़िता ने बताया है कि वह अपने परिवार के साथ शहर से बाहर गई हुई थी वापस आने पर उसे घटना की जानकारी मिली है।