दादरी: ग्रेटर नोएडा में घने कोहरे के कारण सड़कों पर विजिबिलिटी हुई शून्य, पुलिस कर्मियों ने स्थिति संभाली
ग्रेटर नोएडा में शुक्रवार देर रात अचानक घना कोहरा हो जाने के कारण सड़कों पर विजिबिलिटी शून्य हो गई। वहीं हादसों की संभावना को देखते हुए गौतम बुद्ध नगर की कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर देर रात सड़कों पर उतर कर पुलिस कर्मियों ने स्थिति को संभाला। विजिबिलिटी शून्य हो जाने के कारण सड़कों पर वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया व उन्हें धीमी गति से चलना पड़ा।