दादरी: सेक्टर-45 में निशुल्क वॉटर एटीएम का भव्य शुभारंभ, नोएडा प्राधिकरण के सीईओ लोकेश एम रहे मौजूद
नोएडा प्राधिकरण के सीईओ लोकेश एम के निर्देश पर शुक्रवार को नोएडा के सेक्टर-45 में निशुल्क वाटर एटीएम का भव्य शुभारंभ किया गया। इस दौरान नोएडा प्राधिकरण के सीईओ लोकेश एम मौके पर मौजूद रहे। निशुल्क वाटर एटीएम का शुभारंभ विधिवत रूप से नोएडा प्राधिकरण के सीईओ लोकेश एम द्वारा फीता काटकर किया गया। जनमानस के लिए वाटर एटीएम का निशुल्क संचालन किया जाएगा।