मुगलसराय: शराब पीकर हुड़दंग करने वालों पर सख्ती, मुगलसराय कोतवाली पुलिस का अभियान जारी
शराबियों के खिलाफ पुलिस ने सख्त अभियान चलाते हुए कार्रवाई तेज कर दी है। मुगलसराय क्षेत्र में लगातार अभियान चलाकर सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। मंगलवार सुबह करीब 09 बजे पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि जो लोग सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन कर शांति व्यवस्था भंग कर रहे हैं, उनके विरुद कार्यवाही किया जा रहा है।