बिंद: अमावां गांव से शराब के नशे में एक शराबी को बिंद पुलिस ने किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश
Bind, Nalanda | Nov 17, 2024 बिंद थाना क्षेत्र के अमावां गांव से शनिवार को शराब के नशे में हंगामा करते एक शराबी को बिंद थाना की पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं। गिरफ्तार शराबी की पहचान महेश यादव के रूप में की गई है। थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए शराबी को कागजी कार्रवाई करते हुए रविवार को दोपहर 1 बजे न्यायालय में पेश कर दिया गया है।