बिंद: बिंद प्रखंड में पैक्स अध्यक्ष पद के लिए अंतिम दिन 10 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
Bind, Nalanda | Nov 16, 2024 बिंद प्रखंड में द्वितीय चरण में होनेवाली पैक्स चुनाव के नामांकन के अंतिम दिन शनिवार को दोपहर 3 बजे तक अध्यक्ष पद के लिए अस्थावां विधायक समेत कुल 10 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया. जहां उत्तरथू पंचायत से विधायक डॉ जितेन्द्र कुमार व रिचा देवी, जमसारी पंचायत से दिनेश कुमार, लोदीपुर पंचायत से सोनी महतो समेत अन्य प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया.