बिंद: बिंद प्रखंड में 6 अध्यक्ष और 20 कार्यकारिणी सदस्यों ने नामांकन पत्र दाखिल किए
Bind, Nalanda | Nov 13, 2024 पैक्स चुनाव को लेकर बिंद प्रखंड में बुधवार से नामांकन प्रारंभ हो गया। जहां बुधवार की दोपहर 1 बजे बिन्द पंचायत पैक्स के लिए अध्यक्ष पद के लिए ज़िला पार्षद विपीन कुमार और पूर्व मुखिया वीणा सिन्हा, ताजनीपुर पंचायत पैक्स अध्यक्ष पद के लिए सतीश कुमार और राजीव कुमार और कथराही पंचायत पैक्स के लिए पैक्स अध्यक्ष के लिए रामबिलास प्रसाद और रीता देवी ने नामांकन कराया।