बिंद: बिंद प्रखंड में पैक्स चुनाव के लिए नामांकन बुधवार से शुरू
Bind, Nalanda | Nov 12, 2024 बिंद प्रखंड में पैक्स के चुनाव का नामांकन प्रक्रिया बुधवार से शुरू हो जाएगी। जहां पैक्स अध्यक्ष पद पर चुनाव के लिए 11 लोगों ने सदस्य पद के लिए 70 लोगों ने नाजिर रसीद कटवाया है। नामांकन प्रक्रिया शुरू होते ही राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई है। कुल 9 हजार 170 मतदाता सात पैक्स अध्यक्षों व सदस्यों का चुनाव करेंगें। बीडीओ श्याम किशोर शर्मा ने बताया।