बांसवाड़ा: विडापाड़ा गांव में ऑटो की टक्कर से मासूम की हुई मौत, मोटागांव पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव
मोटागांव थाना क्षेत्र के विडापाड़ा गांव में गुरुवार सुबह 11:30बजे ऑटो की टक्कर से3साल के मासूम की दर्दनाक मौत हो गई, यह हादसा तब हुआ जब ऑटो चालक गांव में आइसक्रीम बेच रहा था, चौराहे पर कार्तिक ऑटो में आइसक्रीम खरीदने आया, आइसक्रीम खरीदकर कार्तिक ऑटो के पास खड़ा था,तभी ऑटो चालक ने कार्तिक को देखा नहीं और उसे टक्कर मार दी शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों सोंपा।