बांसवाड़ा: कुशलबाग मैदान से सर्व सनातन समाज ने गौ तस्करी के खिलाफ किया विशाल प्रदर्शन, जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
दो दिन पहले अवैध रूप से 52 वाहनों में गौ वंश की तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर सर्व सनातन समाज ने संतों के सानिध्य में बुधवार शाम 5 बजे विशाल प्रदर्शन किया। इस दौरान कुशलबाग मैदान से कलेक्ट्रेट तक एक रैली निकाली गई, जिसमें नारेबाजी के साथ गौ तस्करी पर रोक लगाने की मांग की गई। प्रदर्शन के बाद जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया।