बांसवाड़ा: पिपलोद गांव में पति-पत्नी के विवाद के बाद पति ने पत्नी के सिर पर पत्थर मारा, एमजी अस्पताल में उपचार जारी
कोतवाली थाना क्षेत्र के पिपलोद गांव में बुधवार रात 11:15 बजे अज्ञात कारणों कि वजह से पति-पत्नी में हुए विवाद के बाद पति ने पत्नी के सिर पर पत्थर मार दिया लगी चोट, उपचार के लिए बुधवार गुरुवार मध्य रात्रि 12:15 बजे एमजी अस्पताल में लेकर आए। परिजनों ने बताया कि कृष्णा पत्नी नटवर निवासी पिपलोद का उपचार करने के बाद वार्ड में भर्ती कर लिया है।