बांसवाड़ा: बांसवाड़ा के दिनेश राणा बने जनजाति सलाहकार परिषद के सदस्य
बुधवार, शाम 4 बजे मिली जानकारी अनुसार गोविंद गुरु जनजातिय विश्वविद्यालय बांसवाड़ा की जनजाति सलाहकार परिषद के सदस्य के रूप में विद्यार्थी परिषद के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष दिनेश राणा को मनोनीत किया गया है। राणा छात्र राजनीति के दौरान सकारात्मक कार्यों सहित छात्रों के हितो की रक्षा के लिए सदैव अग्रणी रहकर सेवा कार्य मे अहम भूमिका निभाकर अपनी सेवा दे रहे है।