बांसवाड़ा: दाहोद नाका इंडस्ट्री एरिया में बेटे और बहु ने पिता को चाकू मारा, एमजी अस्पताल में उपचार जारी
राज तालाब थाना क्षेत्र के दाहोद नाका इंडस्ट्री एरिया में बुधवार शाम 4 बजे रूपए की लेन-देन को लेकर बेटे और बहु ने पिता को हाथ पर मारा चाकू लगी चोट, जिसके बाद परिजन उसे उपचार के लिए बुधवार शाम 5:30 बजे एमजी अस्पताल में लेकर आए। घायल ने बताया कि जाकिर शेख पुत्र रोशन शेख निवासी दाहोद नाका इंडस्ट्री एरिया का उपचार करने के बाद उसे वार्ड में भर्ती कर लिया है।