फरीदपुर: फतेहगंज पूर्वी थाना पुलिस ने अवैध रूप से गर्भपात कराने वाले रैकेट का किया भंडाफोड़, दो को पुलिस ने किया गिरफ्तार,
फतेहगंज पूर्वी थाना पुलिस ने अवैध रूप से गर्भपात कराने वाले रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शाहजहांपुर बाईपास से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अभियुक्तों के ऊपर आरोप है कि यह लोग अवैध रूप से गर्भपात कराने का रैकेट चलाते हैं। पुलिस ने बताया दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।