फरीदपुर: भुता थाना क्षेत्र के लाड़पुर गांव में आवारा कुत्ते के झुंड ने हिरण पर किया हमला गंभीर रूप से हुआ घायल
भुता थाना क्षेत्र के लाड़पुर गांव में आवारा कुत्ते के झुंड ने एक हिरण पर हमला कर दिया। हमले में हिरण गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने वन विभाग को इसकी सूचना दी। जिसके बाद सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने हिरण का रेस्क्यू किया।हिरण को टीम उपचार के लिए अपने साथ ले गई।