फरीदपुर: भुता थाना पुलिस ने मारपीट व दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
भुता थाना क्षेत्र के खटेली की रहने वाले युवक को पुलिस ने दुष्कर्म व मारपीट के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि युवक मुकदमा लिखा जाने के बाद से ही फरार चल रहा था। जिसको मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है और कार्यवाही शुरू कर दी गई है। युवक ने दुष्कर्म व मारपीट की घटना को दिया था अंजाम।