फरीदपुर: सिंघाई मुराबान में युवक ने 10 वर्षीय बच्चे के साथ किया कुकर्म
भुता थाना क्षेत्र के सिंघाई मुराबान में युवक ने 10 वर्षीय बच्चे के साथ कुकर्म की वारदात को अंजाम दिया है। बच्चे के पिता ने मामले की शिकायत थाना पुलिस से की है। थाना पुलिस का कहना है कि मामले में कार्यवाही शुरू कर दी गई है। बच्चों को मेडिकल परीक्षण के लिए बरेली के जिला अस्पताल भेजा गया है। और मामले में छानबीन शुरू कर दी गई है।