फरीदपुर: भुता थाना पुलिस ने तमंचे के साथ युवक को किया गिरफ्तार भेजा जेल
भुता थाना पुलिस ने तमंचे के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है पुलिस ने उदयपुर पुलिया के पास से युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक ने खटेली गांव में जमीनी विवाद में तमंचे से कई राउंड फायरिंग की थी। पुलिस ने इसके बाद मुखबिर की सूचना पर युवक को गिरफ्तार कर लिया है और जेल भेज दियाहै। पुलिस का कहना है कि मामले में छानबीन शुरू कर दी गई है।