भीलवाड़ा: सिटी सेंटर मॉल पर निगम का बुलडोजर, सड़क पर किया गया अवैध कब्जा ध्वस्त
भीलवाड़ा। नगर निगम ने बुधवार दोपहर करीब 1 बजे शहर में अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सिटी सेंटर मॉल के बाहर किए गए अवैध निर्माण और कब्जों को ध्वस्त कर दिया। निगम आयुक्त के निर्देश पर अतिक्रमण हटाओ दस्ते ने मौके पर पहुंचकर पक्के और अस्थायी दोनों प्रकार के अतिक्रमण हटाए।