कोलेबिरा: कोलेबिरा में कांग्रेस की मासिक बैठक, संगठन की मजबूती पर ज़ोर
शुक्रवार शाम 3 बजे कोलेबिरा के मुंडा पहाड़ा भवन में कांग्रेस की मासिक बैठक हुई। बैठक में बूथ, पंचायत और प्रखंड स्तर पर संगठन मजबूत करने पर चर्चा हुई। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर पार्टी की विचारधारा पहुंचाने और अधिक लोगों को वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए प्रेरित करने की अपील की।