खरसावां प्रखंड अंतर्गत बड़ा बांबो क्षेत्र में सोमवार शाम आए तेज आंधी-पानी ने भारी तबाही मचाई. अचानक बदले मौसम और तेज हवाओं के कारण रेलवे स्टेशन, दुकानें और कई घर प्रभावित हुए. कई जगहों पर टिन और अल्बेस्टर शीट उड़ गईं, जबकि पेड़ गिरने और बिजली व्यवस्था ठप होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. स्थानीय लोगों के अनुसार सोमवार शाम करीब साढ़े तीन बजे त