हरिद्वार: भोगपुर क्षेत्र में तालाब से निकला मगरमच्छ, मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को पकड़ कर तालाब में छोड़ा
जंगली हाथियों के बाद अब मगरमच्छ भी भोगपुर क्षेत्र में लोगों के लिए दहशत पैदा कर रहे हैं। ठंड के मौसम के चलते यहां तालाब से एक विशालकाय मगरमच्छ निकल कर बाहर आ गया। आबादी क्षेत्र के पास मगरमच्छ आने से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद मगरमच्छ को वापस तालाब में छोड़ा.. जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।