हरिद्वार: अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ऋषिकुल मैदान से लेकर शंकर आश्रम तक निकाली न्याय यात्रा
हरिद्वार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर न्याय यात्रा निकाली। ऋषिकुल मैदान से शंकर आश्रम तक निकाली गई न्याय यात्रा में कांग्रेस नेता काफी आक्रामक दिखे। विरोध प्रदर्शन के दौरान राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई। कांग्रेस नेताओं की मांग है कि अंकिता भंडारी प्रकरण की हाई लेवल जांच होनी चाहिए।