हरिद्वार: जगजीतपुर में हरिद्वार-लक्सर राजमार्ग पर आया हाथियों का झुंड, वीडियो वायरल
जगजीतपुर में मंगलवार को हरिद्वार-लक्सर राजमार्ग पर उस समय अफरातफरी मच गई जब जंगली हाथियों का एक झुंड अचानक हाईवे पर आ गया। अचानक जंगली हाथियों के आने से हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। जंगलों से निकलकर अक्सर जंगली हाथी स्टेट हाईवे पर आ जाते हैं।