हरिद्वार: रोशनाबाद के जंगल में पशु मांस बरामद होने के बाद दर्ज हुआ मुकदमा, एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने दी जानकारी
हरिद्वार के रोशनाबाद के जंगल में पशु मांस बरामद होने के बाद इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने यह जानकारी दी। गौरतलब है कि हिंदूवादी संगठनों से जुड़े लोगों बरामद मांस को गोमांस बताकर ऐसा करने वाले आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की थी। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।