हरिद्वार: सेक्टर 2 बैरियर पर लघु व्यापारियों ने वेंडिंग जोन में शिलान्यास की शिला पट लगाए जाने पर गोष्ठी का किया आयोजन
सेक्टर 2 बैरियर से भगत सिंह चौक के वेंडिंग जोन के पूर्व में शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा किए गए शिलान्यास की शिला पट वेंडिंग जोन में लगाए जाने को लेकर व्यापारियों ने गोष्ठी का आयोजन किया। लघु व्यापार संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कहा- प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर योजना उत्तराखंड नगरी फेरी नीति नियमावली के नियम अनुसार नगर निगम द्वारा सभी कार्य किया जा रहे हैं।