अरवल प्रभारी मंत्री, शह बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश आज अरवल पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के निर्देश पर मंत्री बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लेंगे और बाढ़ पीड़ित ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानेंगे।
जारी कार्यक्रम के मुताबिक मंत्री बंशी के शादिपुर गांव के अलावा अन्य बाढ़ प्रभावित गांव गांव जाकर लोगों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद छतोई गांव पहुंचकर डैम में डूबने से मृत 15 वर्षीय शिवम कुमार के परिजनों से भी मुलाकात का कार्यक्रम है।
लेकिन अब बड़ा सवाल यही है—क्या बाढ़ में डूबने से जान गंवाने वाले सिर्फ एक परिवार का दर्द ही सरकार तक पहुंचेगा?
अरवल में बाढ़ के दौरान पानी में डूबने से कुल 6 लोगों की मौत हुई है। ऐसे में मृतकों के अन्य परिवारों का सवाल है कि मंत्री जी उनके घर पहुंचकर उनका दर्द और समस्याएं कब सुनेंगे?
क्या सभी पीड़ित परिवारों तक पहुंचेगी सरकार की मदद? या फिर कुछ परिवार रह जाएंगे इंतजार में?
Arwal, Arwal | Sep 10, 2026