पक्षियों के लिए लगाए गए स्कोर, गर्मी में मिलेगा पानी का सहारा
फतेहाबाद। भीषण गर्मी के बीच पक्षियों की प्यास बुझाने के उद्देश्य से संत कबीर युवा क्लब मंडी मजदूर सभा द्वारा फतेहाबाद की पुरानी और नई सब्जी मंडी में पक्षियों के लिए स्कोर (पानी के पात्र) लगाए गए। इस दौरान क्लब सदस्यों और गणमान्य लोगों ने पक्षियों के संरक्षण और सेवा का संदेश दिया।
कार्यक्रम में यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र खटक, उप प्रधान राजू, सीताराम, सतीश, मेंहदी, महेंद्र,OP इंदौरा, विक्रम दुग्गल, नाथ सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। इस अवसर पर धर्मेंद्र खटक ने कहा कि बढ़ती गर्मी में पक्षियों को पानी की भारी आवश्यकता होती है। ऐसे में समाज के प्रत्येक व्यक्ति को जीव-जंतुओं की सेवा के लिए आगे आना चाहिए,
उन्होंने बताया कि संत कबीर युवा क्लब मंडी मजदूर सभा के सदस्य समय-समय पर इन स्कोरों में पानी भरने की व्यवस्था भी करेंगे, ताकि पक्षियों को लगातार स्वच्छ पानी उपलब्ध हो सके। उन्होंने लोगों से अपने घरों, दुकानों और संस्थानों के बाहर भी पक्षियों के लिए पानी रखने की अपील की।
क्लब के इस सराहनीय प्रयास की मंडी क्षेत्र के लोगों ने प्रशंसा करते हुए इसे पर्यावरण और जीव संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।