घरघोड़ा: रायगढ़ में देह व्यापार के दो अड्डों पर पुलिस ने किया बड़ा छापा, 4 आरोपी गिरफ्तार, 2 नाबालिग बालिकाएं मुक्त
रायगढ़ पुलिस ने लालटंकी और मिट्ठूमुड़ा में देह व्यापार के दो अड्डों पर छापेमारी कर 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया और 2 नाबालिग बालिकाओं को मुक्त कराया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम और पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की है।