सागर नगर: हज यात्रा के नाम पर बुजुर्ग से ₹6.75 लाख की ठगी, गोपालगंज थाने में शिकायत दर्ज
सागर में बुजुर्ग से हज यात्रा पर भेजने के नाम पर ₹6.75 लाख ऐंठ लिए गए। लेकिन यात्रा पर नहीं भेजा गया जब बुजुर्ग ने पैसे वापस मांगे तो आरोपी ने गाली गलौज और अभद्रता की। परेशान होकर बुजुर्ग ने गोपालगंज थाना पहुंचकर शिकायत की है। इसके बाद गोपालगंज थाना पुलिस ने अमानत में खयानत का प्रकरण दर्ज कर मामला जांच में लिया है।