सागर नगर: निगमायुक्त ने अमानक पॉलिथीन जप्त करने के लिए छापेमारी की, थोक विक्रेता से लगभग 10 क्विंटल पॉलिथीन ज़ब्त
नगर निगम आयुक्त श्री राजकुमार खत्री ने शनिवार को नगर निगम की टीम के साथ अमानक पॉलीथीन को जप्त करने की छापामार कार्यवाही की जिसके तहत् तिलकगंज सूर्या हॉस्पिटल के पास स्थित थोक व्यापारी अनिल जसवानी की दुकान अंकित, अनिल एजेंसी पर अमानक पॉलिथीन के विरुद्ध छापा मार कार्रवाई की गई तो 30 बोरियों में अमानक पॉलीथीन पाए जाने पर कार्यवाही की है ।