सागर नगर: मोतीनगर पुलिस ने दंपति पर हमला करने वाले 3 कटरबाजों को किया गिरफ्तार
मोतीनगर पुलिस ने दंपति से मारपीट करने वाले तीन कटरबाजो को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दो आरोपियों पर पहले से अपराध दर्ज मामले में आरोपियों से पूछताछ जारी है। 14 जनवरी को कलावती अहिरवार और उसके पति कंछेदी के साथ हल्ले अहिरवार, जीतू अहिरवार और अज्जू अहिरवार ने मारपीट कर कटर से हमला किया था। पुलिस ने आज तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।