भीलवाड़ा: जिला कलेक्ट्रेट सभागार में जिलास्तरीय अधिकारियों के साथ हुई साप्ताहिक समीक्षा बैठक
जिला कलक्टर श्री जसमीत सिंह संधु की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।बैठक में 20 सूत्री एजेंडे पर भी विस्तृत चर्चा हुई | बैठक में जिला कलेक्टर ने कहा कि सभी अधिकारी-कर्मचारी अपने दायित्वों की पालना सुनिश्चित करें।