डुमरा: सीतामढ़ी: विधायक पिंटू ने लक्ष्मणा नदी किनारे सीढ़ी घाट का लोकार्पण किया, जनता को समर्पित
सीतामढ़ी नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या-21 में आज एक महत्वपूर्ण विकास कार्य का शुभारंभ किया गया। नगर विधायक सुनील कुमार पिंटू ने लक्ष्मणा नदी के समीप नवनिर्मित सीढ़ी घाट का लोकार्पण कर इसे क्षेत्रवासियों को समर्पित किया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि इस घाट निर्माण आम जनों को छठ पूजा के दौरान सहूलियत होगी।