बाह: बाह में प्रसव के दौरान महिला की मौत, लापरवाही के चलते न्यू लाइट अस्पताल किया गया सील
बाह क्षेत्र स्थित एन.डी. जैन स्कूल के पास बने न्यू लाइट अस्पताल में प्रसव के दौरान हुई गंभीर लापरवाही के चलते महिला की मौत हो गई, जबकि नवजात की हालत अभी भी नाज़ुक बनी हुई है। मामला बुधवार सुबह का है। मृतका सुमन गुर्जर पत्नी मुकेश निवासी क्यारी, थाना जेतपुर को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे थे। आरोप है कि अस्पताल में बिना किसी जीवन रक्षक उपकरण