बाह: संजैती गांव से लापता 28 वर्षीय युवक को मिशन शक्ति टीम ने गहन तलाश के बाद जैतपुर क्षेत्र से सकुशल बरामद किया
जैतपुर थाना क्षेत्र के संजैती गांव का 28 वर्षीय युवक विशाल दो दिन पहले रहस्यमय तरीके से लापता हो गया था। उसके पिता जयवीर सिंह ने जैतपुर थाने में तहरीर देकर बताया था कि विशाल कुछ कागजात बनवाने के लिए जैतपुर गया था, लेकिन इसके बाद वह घर नहीं लौटा। तहरीर मिलते ही जैतपुर पुलिस और मिशन शक्ति टीम सक्रिय हो गई। टीम ने क्षेत्र में गहन खोजबीन कर सुराग जुटाए और लगातार