बाह: बैरी गांव में करब के गट्ठरों में लगी आग, अग्निशमन टीम की तत्परता से बड़ा नुकसान टला
थाना बासौनी के गांव बैरी में उस समय हड़कंप मच गया जब सतीश बाबू पुत्र बंगाली बाबू के घर की दीवार से सटे रखे करब के गट्ठरों में अचानक आग भड़क उठी। अज्ञात कारणों से लगी आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप ले लिया और करीब 400 करब के गट्ठर जलकर राख हो गए। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। टीम की तत्परता से लगभग 2600