रायबरेली: हरचंदपुर पुलिस ने चोरी के वांछित अभियुक्त को डिडौली से चोरी के सामान सहित गिरफ्तार कर जेल भेजा
27 नवंबर बुधवार दोपहर 3:30 बजे हरचंदपुर पुलिस के द्वारा चोरी में वांछित चल रहे, अभियुक्त को डिडौली के पास से एक बोरी सल्फर के साथ, गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्यवाही की गई है। पुलिस द्वारा अभियुक्त तलाश की जा रही थी। जिसके खिलाफ 303 (2)317(2) बीएनएस के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त थाना क्षेत्र पसगंवा जनपद खीरी निवासी बताया जा रहा है।