ब्रह्मपुर: गायघाट मौजा की ज़मीन पर फिर स्वामित्व विवाद, किसानों ने लगाया प्रशासनिक मिलीभगत का आरोप, न्याय की गुहार
गायघाट मौजा की जमीन पर एक बार फिर स्वामित्व विवाद का संकट गहरा गया है।किसानों ने स्थानीय प्रशासन पर आरोप लगाया है कि स्थानीय प्रशासन भू माफियाओं को संरक्षण दे रहा है। बुवाई हम कर रहें है और फसल कोई और काट रहा है। किसानों ने सोमवार की रात्रि 10 बजे बताया कि हमारे पास खेत के रसीद भी मौजूद हैं फिर भी हमें हमारी ही जमीनों से फसल नहीं काटने दिया जा रहा है।