बिहारीगंज: नगर पंचायत की बैठक में कई अहम प्रस्ताव पारित
बिहारीगंज नगर पंचायत की सशक्त स्थायी समिति की बैठक में जाम और अतिक्रमण की समस्या को लेकर कई अहम फैसले लिए गए। बैठक में भारी वाहनों को बायपास से चलाने, नो-एंट्री बोर्ड लगाने, डोर-टू-डोर सफाई के लिए 14 ठेले खरीदने, पीएम आवास योजना की दूसरी किस्त भुगतान और सफाई कार्य विभागीय स्तर पर कराने के प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए।