Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Aap
image
image
image
image
image

योग को दिनचर्या का हिस्सा बनाएं, दवाइयों से मिलती है मुक्ति : राज्यमंत्री श्री दिलीप अहिरवार विश्व पर्यटन नगरी खजुराहो में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम संपन्न योगमय हुआ खजुराहो पश्चिमी मंदिर समूह परिसर --------- विश्व पर्यटन नगरी खजुराहो में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर पश्चिमी मंदिर समूह कंदारिया महादेव मंदिर प्रांगण में स्वस्थ आयु के लिए योग थीम पर सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री श्री दिलीप अहिरवार के मुख्यातिथ्य में सम्पन्न हुआ। दीप प्रज्ज्वलन के साथ शुरू हुए योग कार्यक्रम में राजनगर विधायक श्री अरविंद पटेरिया, विधायक छतरपुर श्रीमती ललिता यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती विद्या अग्निहोत्री, नगरपरिषद खजुराहो अध्यक्ष श्री अरुण अवस्थी, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती ज्योति चौरसिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। प्रशासनिक अधिकारियों में कलेक्टर श्री पार्थ जैसवाल, एसपी श्री रजत सकलेचा, जिला पंचायत सीईओ श्री नमः शिवाय अरजरिया, एडीएम श्री विनय द्विवेदी, एसडीएम श्रीमती विशा माधवानी, जिला आयुष अधिकारी डॉ. नीरजा तिवारी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र, गणमान्य एवं आम नागरिक शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का कोलकाता से प्रसारित सीधा संबोधन का लाइव टेलीकास्ट दिखाया एवं सुनाया गया। मुख्यातिथि वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री श्री दिलीप अहिरवार ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि योग जीवन में अति महत्वपूर्ण है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रतिदिन योग का जिक्र करते हुए लोगों को योग के लिए प्रेरित भी किया। उन्होंने कई बीमारियों से निदान के लिए योग करने के लिए कहा। उन्होंने कहा इससे दवाइयों से मुक्ति भी मिलती है। साथ की कहा कि योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं और प्रतिदिन योग करें। उन्होंने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वे योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं तथा प्रतिदिन योगाभ्यास कर स्वस्थ एवं निरोगी जीवन की ओर अग्रसर हों। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने भी योग के महत्व को समझते हुए नियमित योग करने का संकल्प लिया। योगाभ्यास के पश्चात अंत में प्रथम महिला पखावज वादक चित्रांगना आगल रेशवाल द्वारा समूह में पखावज वादन की प्रस्तुति दी गई। @drmohanyadav51 @cmmadhyapradesh @ayush.mp @jansamparkmp #JansamparkMP #MadhyaPradesh #IDY2026 #YogaForHealthyAgeing

11 views | Chhatarpur, Madhya Pradesh | Jun 21, 2026

MORE NEWS

MCBU की बड़ी लापरवाही: LLB छात्रों को परीक्षा में थमा दिया BA LLB का प्रश्नपत्र, छात्रों ने जताया विरोध

छतरपुर। महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय (MCBU) की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित एलएलबी (LLB) परीक्षा के दौरान छात्रों को गलत प्रश्नपत्र वितरित कर दिया गया। आरोप है कि एलएलबी के विद्यार्थियों को परीक्षा हॉल में बीए एलएलबी (BA LLB) का प्रश्नपत्र दे दिया गया, जिससे परीक्षा केंद्र पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।

जानकारी के अनुसार, छात्र लंबे समय से एलएलबी परीक्षा की तैयारी कर रहे थे, लेकिन परीक्षा शुरू होने के बाद जब उन्हें प्रश्नपत्र मिला तो उसमें बीए एलएलबी पाठ्यक्रम के प्रश्न थे। छात्रों ने तत्काल इस संबंध में परीक्षा केंद्र के अधिकारियों को अवगत कराया और विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई।

छात्रों का कहना है कि विश्वविद्यालय की इस गलती से उनकी मेहनत और समय दोनों प्रभावित हुए हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि प्रश्नपत्र वितरण से पहले उसकी जांच क्यों नहीं की गई और ऐसी गंभीर चूक के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई कब होगी।

वहीं, बुंदेलखंड छात्र संगठन ने मामले को लेकर कड़ा विरोध दर्ज कराया है। संगठन के प्रमुख सतेंद्र शर्मा ने कहा कि यह केवल लापरवाही नहीं बल्कि छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर तत्काल कार्रवाई की जाए तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस व्यवस्था बनाई जाए।

हालांकि, समाचार लिखे जाने तक विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी।

MCBU की बड़ी लापरवाही: LLB छात्रों को परीक्षा में थमा दिया BA LLB का प्रश्नपत्र, छात्रों ने जताया विरोध छतरपुर। महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय (MCBU) की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित एलएलबी (LLB) परीक्षा के दौरान छात्रों को गलत प्रश्नपत्र वितरित कर दिया गया। आरोप है कि एलएलबी के विद्यार्थियों को परीक्षा हॉल में बीए एलएलबी (BA LLB) का प्रश्नपत्र दे दिया गया, जिससे परीक्षा केंद्र पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। जानकारी के अनुसार, छात्र लंबे समय से एलएलबी परीक्षा की तैयारी कर रहे थे, लेकिन परीक्षा शुरू होने के बाद जब उन्हें प्रश्नपत्र मिला तो उसमें बीए एलएलबी पाठ्यक्रम के प्रश्न थे। छात्रों ने तत्काल इस संबंध में परीक्षा केंद्र के अधिकारियों को अवगत कराया और विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। छात्रों का कहना है कि विश्वविद्यालय की इस गलती से उनकी मेहनत और समय दोनों प्रभावित हुए हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि प्रश्नपत्र वितरण से पहले उसकी जांच क्यों नहीं की गई और ऐसी गंभीर चूक के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई कब होगी। वहीं, बुंदेलखंड छात्र संगठन ने मामले को लेकर कड़ा विरोध दर्ज कराया है। संगठन के प्रमुख सतेंद्र शर्मा ने कहा कि यह केवल लापरवाही नहीं बल्कि छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर तत्काल कार्रवाई की जाए तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस व्यवस्था बनाई जाए। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी।

Chhatarpur Nagar, Chhatarpur | Jun 21, 2026