Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Aap

MCBU की बड़ी लापरवाही: LLB छात्रों को परीक्षा में थमा दिया BA LLB का प्रश्नपत्र, छात्रों ने जताया विरोध छतरपुर। महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय (MCBU) की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित एलएलबी (LLB) परीक्षा के दौरान छात्रों को गलत प्रश्नपत्र वितरित कर दिया गया। आरोप है कि एलएलबी के विद्यार्थियों को परीक्षा हॉल में बीए एलएलबी (BA LLB) का प्रश्नपत्र दे दिया गया, जिससे परीक्षा केंद्र पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। जानकारी के अनुसार, छात्र लंबे समय से एलएलबी परीक्षा की तैयारी कर रहे थे, लेकिन परीक्षा शुरू होने के बाद जब उन्हें प्रश्नपत्र मिला तो उसमें बीए एलएलबी पाठ्यक्रम के प्रश्न थे। छात्रों ने तत्काल इस संबंध में परीक्षा केंद्र के अधिकारियों को अवगत कराया और विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। छात्रों का कहना है कि विश्वविद्यालय की इस गलती से उनकी मेहनत और समय दोनों प्रभावित हुए हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि प्रश्नपत्र वितरण से पहले उसकी जांच क्यों नहीं की गई और ऐसी गंभीर चूक के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई कब होगी। वहीं, बुंदेलखंड छात्र संगठन ने मामले को लेकर कड़ा विरोध दर्ज कराया है। संगठन के प्रमुख सतेंद्र शर्मा ने कहा कि यह केवल लापरवाही नहीं बल्कि छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर तत्काल कार्रवाई की जाए तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस व्यवस्था बनाई जाए। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी।

MORE NEWS

चित्रकूट महिमा के गायक चंद्रभूषण पाठक (मानस मधुर ) का इंटरव्यू देखें टॉक शो with राजेंद्र में

चित्रकूट महिमा के गायक चंद्रभूषण पाठक (मानस मधुर ) का इंटरव्यू देखें टॉक शो with राजेंद्र में

Chhatarpur Nagar, Chhatarpur | Jun 20, 2026

दिया तले अंधेरा: SDM कार्यालय के सामने रात में चल रही अवैध बोरिंग, जिम्मेदार बेखबर

छतरपुर। जिले में जल अधिनियम के नियमों की खुलेआम अनदेखी हो रही है। फोर लाइन स्थित SDM कार्यालय के ठीक सामने बुंदेला बब्बा मंदिर के पास रात के अंधेरे में अवैध बोरिंग मशीनें संचालित होने की जानकारी सामने आई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बिना अनुमति भूजल दोहन किया जा रहा है, जबकि जिम्मेदार अधिकारी कार्रवाई के बजाय बेखबर नजर आ रहे हैं।
प्रशासनिक कार्यालय के सामने ही नियमों की धज्जियां उड़ने से निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन मामले की जांच कर अवैध बोरिंग संचालकों पर कार्रवाई करता है या नहीं।

दिया तले अंधेरा: SDM कार्यालय के सामने रात में चल रही अवैध बोरिंग, जिम्मेदार बेखबर छतरपुर। जिले में जल अधिनियम के नियमों की खुलेआम अनदेखी हो रही है। फोर लाइन स्थित SDM कार्यालय के ठीक सामने बुंदेला बब्बा मंदिर के पास रात के अंधेरे में अवैध बोरिंग मशीनें संचालित होने की जानकारी सामने आई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बिना अनुमति भूजल दोहन किया जा रहा है, जबकि जिम्मेदार अधिकारी कार्रवाई के बजाय बेखबर नजर आ रहे हैं। प्रशासनिक कार्यालय के सामने ही नियमों की धज्जियां उड़ने से निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन मामले की जांच कर अवैध बोरिंग संचालकों पर कार्रवाई करता है या नहीं।

Chhatarpur Nagar, Chhatarpur | Jun 20, 2026

चित्रकूट महिमा के गायक चंद्रभूषण पाठक (मानस मधुर ) का इंटरव्यू देखें टॉक शो with राजेंद्र में

चित्रकूट महिमा के गायक चंद्रभूषण पाठक (मानस मधुर ) का इंटरव्यू देखें टॉक शो with राजेंद्र में

Chhatarpur Nagar, Chhatarpur | Jun 20, 2026