CMO Rajasthanग्राम सजन का पार (जिमाणीयो का पांडा), आज भी पानी की एक-एक बूंद के लिए तरस रहा है। भीषण गर्मी के इस दौर में गांव के लोगों को पीने के पानी के लिए दूर-दूर भटकना पड़ रहा है। जल जीवन मिशन जैसी योजनाओं के बावजूद गांव में पर्याप्त और नियमित जलापूर्ति नहीं हो रही है।
पानी की कमी से केवल ग्रामीण ही नहीं, बल्कि पशु-पक्षी भी गंभीर संकट का सामना कर रहे हैं। गांव के जल स्रोत सूख चुके हैं और पानी के होद एवं पशुओं की जल कूंड खाली पड़े हैं। ऐसे हालात में ग्रामीणों का जीवन अत्यंत कठिन हो गया है।
हम प्रशासन एवं संबंधित विभाग से मांग करते हैं कि गांव की पेयजल समस्या का समाधान किया जाए तथा नियमित रूप से पर्याप्त पानी उपलब्ध कराया जाए, ताकि ग्रामीणों और बेजुबान पशुओं को राहत मिल सके।
"जल ही जीवन है
ग्राम – सजन का पार (जिमाणीयो का पांडा), तहसील रामसर ज़िला बाड़मेर
फारूक खान एवं समस्त ग्रामवासी
Barmer, Barmer | Jun 3, 2026