कर्वी: श्रावण मास के आखिरी सोमवार को चित्रकूट के रामघाट स्थित मत्यगजेंद्रनाथ मंदिर में उमड़ा भक्तों का जनसैलाब
श्रावण मास के आखिरी सोमवार को चित्रकूट के रामघाट स्थित मत्यगजेंद्र नाथ मंदिर में सोमवार की सुबह 11 बजे से शिव भक्तों का जन सैलाब उमड़ा है। शिवभक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया है।हर हर महादेव के नारों से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा है। वहीं प्रशासन द्वारा मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।